'आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का तीसरा चरण आज लॉन्च करेंगे सीएम हेमंत सोरेन, जानें क्या है लाभ
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी 24 नवंबर को अपनी योजना सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के गोपलाडीह पंचायत से करेंगे। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपदे द्वार कार्यक्रम की शुरूआत करने के बाद सीएम सोरेन पाकुड़ चले जाएंगे।
सीएम सोरेन अपनी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत साहिबगंज के बरहेट से आज करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार अपने राज्य के सारे 4351 पंचायतों और 50 वार्डों में शिविर लगाएंगे। इन शिविरों में उन जरुरतमंदों को लोक कल्याणकारी योजना से परिचित कराया जाएगा, जिससे वह अभी तक अनजान थे।

इस योजना के तहत, हर एक जिले में मुख्यमंत्री का एक अलग मुख्य शिविर बनाया जाएगा। जिसमे जरुरातमंदों को अलग-अलग योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत साइकिल के लिए छात्र-छात्राओं को नकद हस्तांतरण, रोजगार सृजन, सिंचाई कूप संवर्धन, पशुधन विकास, अबुआ बीर दिशोम अभियान के तहत वन पट्टों का वितरण मौजूद है।
सरकार आपके द्वार योजना की पहली शुरुआत हेमंत सोरेन के सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर की गई थी। इस योजना के पहले चरण को लाभार्थी की ओर से काफी सफलता मिली थी, ग्रामीणों से आवेदन मिले और फिर उससे जुडी जांच के पूर्ण होने के बाद उसे स्वीकृत कर लोगों को उसका लाभ मिलता था।
इसके बाद सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद सरकार पुनः इस योजना के दूसरे चरण का आयोजन किया। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, अब जब हेमंत सोरेन के सरकार के चार वर्ष पूर्ण हुए तो सरकार ने इस योजना के तीसरे चरण को आयोजित करने एक फैसला किया।
मुख्यमंत्री के सरकार आपके द्वार के योजना के तहत राज्य के लोगों को नई और पहले से चली आ रही योजनाओं का भी लाभ मिलेगा, जैसे अबुआ आवास योजना, श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना।












Click it and Unblock the Notifications