मान सरकार का "मिशन रोजगार", पंजाब पुलिस की तारीफ कर मुख्यमंत्री ने किए ये बड़े ऐलान
सी.एम. मान ने आगे कहा कि देश विरोधी तत्व पंजाब को टॉरगेट कर रहे है। बॉडर राज्य होने की वजह से हमारे पास बड़ी चुनौतियां ऐसे में पंजाब खुश होगा तो पूरा देश खुश रहेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 144 नौजवानों को IB के विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत अब तक 29 हजार 237 नौकरियां दे चुके है।
चंडीगढ़ के निगम भवन में ऑयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने बड़े ऑपरेशन किए, जिसकी सफलता के लिए उन्हें बधाई देता हूं। पंजाब पुलिस को देश की सबसे Digital बनाने जा रहे है। कुछ दिनों में Google की टीम को बुला रहे है, जिनके साथ मिलकर पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार पुलिस में सिविल से भर्ती की जा रही है।
पंजाब खुश होगा तो पूरा देश रहेगा खुश
सी.एम. मान ने आगे कहा कि देश विरोधी तत्व पंजाब को टॉरगेट कर रहे है। बॉडर राज्य होने की वजह से हमारे पास बड़ी चुनौतियां , ऐसे में पंजाब खुश होगा तो पूरा देश खुश रहेगा। वहीं नवनियुक्त युवकों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी काम दिया जाए अपने कर्म को जानकर करो। काम में किसी भी तरह की कोई कमी न छोड़ें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार का हिस्सा बनने जा रहे नवनियुक्त नौजवानों को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications