ओबरा गांव की घटना में कार्रवाई कर रही है हेमंत सरकार- झामुमो
झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं का ओबरा गांव में घटित घटना को लेकर अस्पताल रिकार्ड छुपाने, अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल का आरोप बेबुनियाद और झूठा है। जबकि पीड़ित का इलाज भी गढ़वा अस्पताल में किया जा
रांची,5 सितंबर:झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं का ओबरा गांव में घटित घटना को लेकर अस्पताल रिकार्ड छुपाने, अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल का आरोप बेबुनियाद और झूठा है। जबकि पीड़ित का इलाज भी गढ़वा अस्पताल में किया जा रहा था। भाजपा के लोग जानबूझकर हिन्दू-मुस्लिम, जात-धर्म की राजनीतिक करते हैं। उन्होंने कहा कि ओबरा गाँव की घटना चोरी का है और अपराध करने वाला की कोई जात-धर्म नहीं होता है वो असमाजिक तत्व होते हैं ऐसे अपराधियों, असमाजिक तत्वों को घटना घटते ही जेल भेज दिया जाता है। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। लेकिन भाजपा के नेताओं कार्रवाई की गई घटना में जान बूझकर राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए तरह-तरह के झूठा मनगढंत आरोप लगाते रहते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे मामलों में राजनीतिक करना शुरू कर देती है। चाहे वो दुमका का मामला हो या पलामू जिला के मुरूमातु गांव का मामला हो इन दोनों मामला में अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने की। इसी क्षेत्र से भाजपा के लगातार तीन बार विधायक है तो क्यों नहीं महादलित परिवार को आवास मुहैया कराया गया और राज्य में भाजपा के लंबे समय तक सरकार थी।
उन्होंने कहा कि तत्काल भाजपा विधायक को बर्खास्त करें। ताकि 30 वर्षों से क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब, असहाय, लोगों को जब आवास नहीं दिला सकते तो किस काम के लिए विधायक है और भविष्य में मुरूमातु की घटना कभी घटित नहीं हो सके।












Click it and Unblock the Notifications