दिवाली की आतिशबाजी के बाद हरियाणा के 3 जिले रेड और 8 जिले ऑरेंज जोन में

चंडीगढ़। दिवाली पर आधे हरियाणा की हवा दमघोंटू हाे गई है। गुरुग्राम सहित तीन जिलों की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन जिलों के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 8 जिले ऐसे हैं, जहां की हवा ऑरेंज जोन में पहुंच गई है। यहां रहने वाले सांस के मरीजों के लिए ये प्रदूषित हवा दिक्कत खड़ी कर सकती है। आधे हरियाणा की हवा 6 घंटे में खराब हुई। शाम छह बजे हालात सामान्य थे, लेकिन छह बजे के बाद राज्य में शुरू हुई आतिशबाजी से AQI पूरी तरह से बिगड़ गया।

 Health Alert of Pollution in Haryana: 3 Districts Red and 8 Districts reached Orange Zone due to Diwali Fireworks

ग्रुरुग्राम में 6 घंटे की आतिशबाजी से AQI दिल्ली के बराबर 323 पहुंच गया। इसके अलावा चरखी दादरी का 312 और जींद में 307 AQI रिकार्ड किया गया। 300 पर एयर क्वालिटी इंडेक्स को रेड जोन में रखा जाता है। इस जोन में लोगों को खराब वायु गुणवत्ता के कारण बिना वजह घर से नहीं निकलने की सलाह दी जाती है।

CM सिटी करनाल सहित 8 जिले ऑरेंज जोन में पहुंच गए। भिवानी सहित फरीदाबाद में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। यहां का AQI भी 300 का आंकड़ा छूने जा रहा है। फरीदाबाद का AQI 288, भिवानी का 282 रिकार्ड किया गया। बाकी 6 जिले अंबाला, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और करनाल भी ऑरेंज जोन में शामिल हैं।

Air Quality Index या फिर हिंदी में कहें तो वायु गुणवत्ता सूचकांक, यह दरअसल एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा का गुणवत्ता पता लगाया जाता है। साथ इसके जरिए भविष्य में होने वाले प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। हर शहर का AQI वहां मिलने वाले प्रदूषण कारकों के आधार पर अलग-अलग होता है।AQI को इसकी रीडिंग के आधार पर छह कैटेगरी में बांटा गया है। 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+