हरियाणा: 'NDA के साथ मजबूती से खड़े हैं, नरेंद्र मोदी को फिर से बनाएंगे PM', बोले JJP नेता दिग्विजय चौटाला
जनता जननायक पार्टी (JJP) के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए। पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय चौटाला ने ये बात कही। दिग्विजय चौटाला आज राजस्थान के सीकर पहुंचे थे।
इससे पहले उन्होंने सीकर में 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल चौटाला की 110वीं जयंती पर होने वाले विजय किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सीकर में काफी लंबे समय के बाद पूर्व उप प्रधानमंत्री की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस जयंती से 25 सितंबर को देशभर में एक बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा। यह राजस्थान का एक बड़ा इवेंट होगा। उन्होंने इस सभा में राजस्थान पंजाब हरियाणा व उत्तर भारत से लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया।
यह भी पढ़ें- बागपत: हरियाण से लौट रहे मजदूरों से भरी नाव यमुना में पलटने से एक की मौत, दो महिलाओं की तलाश जारी
दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि 25 सितंबर के कार्यक्रम में बॉलीवुड, पॉलिवुड व हरियाणा के अनेक कलाकार आएंगे। ये सभी कलाकार अपने गानों के साथ चौधरी देवीलाल को याद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भाषणबाजी का इवेंट नहीं होगा, यह सांस्कृतिक, कल्चरल इवेंट होगा जो चौधरी देवीलाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह भी पढ़ें- हरियाण में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन क्लास के बच्चों को जाने की इजाजत












Click it and Unblock the Notifications