हरियाणा में 5 दिन में भरने होंगे सड़कों के गड्ढे, देरी हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
हरियाणा में सड़कों में गड्ढे भरने को लेकर स्थानीय निकाय विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी सड़क में गड्ढा मिलने की सूचना के पांच दिन के अंदर उसे भरना अनिवार्य होगा। दरअसल सरकार ने सड़कों के गड्ढे भरने की डेडलाइन फिक्स कर दी है। इसी के साथ स्थानीय निकाय विभाग की 8 सेवाओं की समय सीमा तय की गई है।

बता दें कि सड़क के गड्ढे भरने के लिए समय सीमा निर्धारित करने के साथ ही घर बनाने के लिए नक्शा पास करने के लिए भी डेडलाइन फिक्स की गई है। अब लोगों को 20 दिनों में घर का नक्शा मिल सकेगा।
इसी के साथ नगरपालिका सीमा में भवन निर्माण की स्वीकृति, नगर नियोजन योजना, सुधार न्यास योजनाएं, पुनर्वास योजनाएं, सभी प्लॉट आकार और अन्य उपयोगों के लिए नियमित कॉलोनियों, अधिसूचित कॉलोनियां की स्वीकृति पूरे दस्तावेज मिलने से 20 दिनों की समय सीमा के भीतर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications