गन्ना किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब इन दिक्कतों का नहीं करना पड़ेगा सामना
हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मिल पर गन्ना लाने वाले किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल पर नई सुविधा लागू की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के मोबाइल पर ऑनलाइन संदेश भेजने की व्यवस्था की गई है। जिससे किसानों को दिक्कतों और देरी का सामना न करना पड़े।
सहकारिता मंत्री बनवारी लाल आज किसान और संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सहकारी चीनी मिलों में नवंबर के पहले सप्ताह से गन्ने की पिराई का काम शुरू किया जाएगा। इस साल 424 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई तथा 10 प्रतिशत रिकवरी रेट का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केवल 10 रुपये में सस्ती दर पर पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त आहार मुहैया करवाने की भी व्यवस्था की गई है। समय पर गन्ने की पेमेंट का भुगतान और बेहतरीन व्यवस्था से किसानों में खुशी है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चीनी मिलों की क्षमता और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाण सरकार अब ऐसे दिलाएगी रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा, 5 लाख नौकरियां मिलेंगी
एथनॉल प्लांट लगाने का काम तेज
साथ ही हरियाणा की सभी सहकारी चीनी मिलों का कलस्टर बनाकर एथनॉल प्लांट लगाए जाने की महत्वाकांक्षी योजना क्रियान्वित की जा रही है। जिससे चीनी मिलों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। शाहाबाद की चीनी मिल में एथनॉल प्लांट ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। पानीपत में भी जल्द ही एथनॉल प्लांट लगाया जाएगा।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि चीनी मिलों में रिफाइंड चीनी, बकेटस, कम्पेक्ट बायोगैस आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: कष्ट निवारण समिति की बैठक में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मौके पर 12 मामलों का किया समाधान












Click it and Unblock the Notifications