आज रेवाड़ी आएंगे डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, तीनों विस हलकों में करेंगे जनसभा
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचेंगे। चौटाला एक ही दिन में रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा को कवर करते हुए जनसभाएं करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला का यह दौरा काफी अहम है। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं का मन भी टटोलेंगे।

बता दें कि 8 अक्टूबर को दुष्यंत चौटाला का रेवाड़ी दौरा फाइनल हुआ था, लेकिन भारी बारिश की वजह से अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। बुधवार को दुष्यंत चौटाला सबसे पहले दोपहर 1 बजे बावल के गांव खिजूरी में जनसभा करेंगे। उसके बाद रेवाड़ी हल्के के गांव सहारनवास स्थित MRK कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शाम 4 बजे चौटाला कोसली हल्के के गांव रोहड़ाई में पहुंचकर जनसभा करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब चौटाला एक ही दिन में तीनों विधानसभा में जनसभाएं कर रहे है। रेवाड़ी जिले में दूसरे चरण में पंचायती चुनाव होंगे। ऐसे में जजपा के पास ग्रामीण स्तर पर खुद को मजबूत करने का पूरा मौका है। इसी को देखते हुए पार्टी ने डिप्टी CM की जनसभाएं कराई हैं।












Click it and Unblock the Notifications