राजस्थान में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है JJP, विधानसभा चुनाव में दिखाएगी ताकत

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राजस्थान में जननायक जनता पार्टी निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और यहां विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने संगठन की ताकत को दर्शाएगी।

इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि जेजेपी 25 सितंबर को जननायक चौ. देवीलाल की जयंती पर सीकर में किसान विजय सम्मान दिवस रैली करेगी और इस ऐतिहासिक रैली के साथ राजस्थान में बदलाव की शुरुआत हो जाएगी।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को 19 सितंबर को राजस्थान के झुंझुनू में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने झुंझुनू वासियों को सीकर रैली में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया। आपको बता दें कि झुंझुनू वासियों ने इस दौरान दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में सीकर रैली और विधानसभा चुनाव को लेकर जेजेपी द्वारा जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन पार्टी के साथ नए साथी जुड़ रहे है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जननायक चौ देवीलाल और जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के समय के पुराने साथियों को साथ लेकर जेजेपी आगे बढ़ रही है और सभी जिलों में संगठन निर्माण का कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जेजेपी द्वारा मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान से उनका पुराना नाता और विशेष लगाव हैं। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल जब देश के उप-प्रधानमंत्री बने थे तब वे सीकर से ही सांसद थे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसी पावन धरा सीकर पर जेजेपी 25 सितंबर को चौ. देवीलाल की 110वीं जयंती मनाएगी और इस अवसर पर राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर उन्हें नमन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और जनता यहां बदलाव चाहती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान के लोगों के हित में प्रदेश के बदलाव के लिए चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी जेजेपी अहम रोल अदा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+