मुख्यमंत्री ने दी बड़ी जानकारी, हरियाणा ग्रुप-C के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 3 और 4 नवंबर को

मुख्यमंत्री ने दी बड़ी जानकारी, हरियाणा ग्रुप-C के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 3 और 4 नवंबर को

चंडीगढ़। हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद हरियाणा में ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) नवंबर महीने में होगा। इसके बाद ग्रुप-सी के लिए दूसरे लेवल का टेस्ट आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा रविवार को सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कही।

 Haryana: Common Eligibility Test for Group-C on November 3 and 4, CM gave this information

पंचायती राज चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को 30 नवंबर तक पंचायती राज चुनाव करवाने के लिए लिखा है। पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण व महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी को लेकर कुछ लोग न्यायालय में चले गए थे। सर्वोच्च न्यायालय से आदेश के बाद सरकार ने पिछड़ा वर्ग-ए के लिए पंचायती चुनाव में आरक्षण निर्धारित करने के लिए आयोग का गठन किया था।

इसकी रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने अध्यादेश जारी किया है, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। वार्डबंदी में रिजर्वेशन का कार्य जारी है। आने वाले दिनों में उपायुक्तों को वार्ड अनुसार रिजर्वेशन निर्धारित करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उपायुक्तों को इसके लिए एक सप्ताह का समय होता है। इसके बाद जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएंगे।

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों से कम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई कम करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट कम करने के लिए राज्यों को कहा था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने दो बार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों को कम किया है। हरियाणा में अब भी पड़ोसी राज्यों से वैट कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+