हरियाणा: जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने की कई घोषणाएं

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल तीन दिनों से हिसार के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन था। सीएम खट्टर ने आज हिसार के गांवों को के हित के लिए कई घोषणाएं की हैं। गांव खानपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने जा रहा है।

गांव गुराना की तहसील हांसी से बदलकर बरवाला होगी। वहीं गांव डाटा में सामुदायिक केंद्र और मसूदपुर में परचेज सेंटर खुलने जा रहा है। सीएम मनोहर लाल ने गांव गुराना के प्राथमिक और राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक विद्यालय में भूमि लेवल सुधार के निर्देश दिए हैं।

Manohar Lal Khattar

साथ ही, स्‍कूलों में नए कमरे और हॉल का निर्माण किया जाएगा। श्‍मशानघाट में चारदीवारी, रास्‍ते और शेड का निर्माण भी किया जाएगा। सिसाय गांव की पेयजल आपूर्ति को भी भाखड़ा से जोड़ने की घोषणा की गई है।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हमारी कार्य पद्धति व विकास कार्यों के प्रति स्पष्ट सोच सीधे-सीधे जनता से जुड़ी है। इस अवसर पर दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किए तथा ग्रामोत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं स्वयं सहायता समूह की बहनों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बता दें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम के तहत हिसार के गांव सातरोड़ खास में लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:- जनसंवाद कार्यक्रम में नारनौंद पहुंचे सीएम खट्टर, स्थानीय मुद्दों पर खुलकर की चर्चा

साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नगर निकाय विभाग में जो गांव शामिल हुए उनके खेतों के रास्तों को पक्का करने की पालिसी बनाई जा रही है। इसके साथ गांवों में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। आबादी के अनुसार खेल स्टेडियम बनेगी और खिलाड़ी तैयारी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+