जनसंवाद कार्यक्रम में नारनौंद पहुंचे सीएम खट्टर, स्थानीय मुद्दों पर खुलकर की चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनसंवाद कार्यक्रम के लिए आज हिसार के नारनौंद और गुराना पहुंचे। यहां सीएम खट्टर ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की परेशानियों का निवारण किया। साथ ही, स्थानीय मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की।

सीएम खट्टर ने इस दौरान कहा कि विपक्ष के नेताओं को रास नहीं आ रहा है कि हम प्रदेश की जनता को त्वरित व पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। ये लोग कितने भी झूठ फैला लें परन्तु हरियाणा वासियों के हित के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने बोलते हुए कहा कि 2014 में आते ही हमने सीएम विंडो की शुरुआत की थी, ताकि छोटी-छोटी बातों के लिए प्रदेश के लोगों को चंडीगढ़ न आना पड़े और घर बैठे ही उनकी समस्याओं का निवारण हो जाए।

हिसार के गुराना गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारी कार्य पद्धति व विकास कार्यों के प्रति स्पष्ट सोच सीधे-सीधे जनता से जुड़ी है। इस अवसर पर दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किए।

साथ ही, ग्रामोत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं स्वयं सहायता समूह की बहनों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने बुजुर्ग का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मुझे निरंतर मेरे परिवार (हरियाणा) की सेवा में हाजिर रहने की ऊर्जा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+