सीएम खट्टर ने रवाना किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ, बताया इसका उद्देश्य
Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड के देवगढ़ स्थित एम्स से 10 हजार जन औषधि केंद्रों और प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ किया, जिसका उन्होंने नमो ड्रोन दीदी का नाम दिया। उन्होंने कई लाभार्थियों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में फरीदाबाद के बिल्लौच गांव में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश को दिए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबोधन को सुना और विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है। जिसकी शुरुआत आज फरीदाबाद जिला के बिल्लौच गांव से की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं देने के काउंटर लगाए गए। व्यक्तियों की वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, PPP की त्रुटियों को मौके पर ही ठीक किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए 7 व्यक्तियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण भी वितरित किए।












Click it and Unblock the Notifications