हरियाणा: CM खट्टर बोले, बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में सरकार अग्रणी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव बलाहा कलां से जन संवाद कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत की।

Haryana: CM Khattar says the government is leading in the direction of strengthening the infrastructure

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता की सुख सुविधाएं घर तक कैसे पहुंचे इसके लिए योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। दक्षिणी हरियाणा में टेल तक पानी पहुंचाने में इन साढ़े आठ सालों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और जल संकट की कमी को दूर करने का काम सरकार ने किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव बलाहा कलां से जन संवाद कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने गांव बलाहा कलां में 5.31करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों को पीएचसी का तोहफा देते हुए कहा कि इससे बलाहा कलां के साथ-साथ आसपास के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में सरकार प्रभावी रूप से कार्य कर रही है और जनसेवा की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाये जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन को व्हील चेयर व कृत्रिम अंग भेंट करते हुए उन्हें सरकार की ओर से हर सम्भव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।

जन संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, मेधावी विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र के तहत ऑटो मोड से बनी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को भी कार्ड देकर योजना के उद्देश्य से अवगत कराया। वहीं गांव बलाहा कलां के लवित, गांव गोद के अनीश और गजनेश को जन्म दिन की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नम्बर लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+