बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को ना बिठाए जाने का मंत्री हरजोत सिंह ने लिया नोटिस, कार्रवाई के दिए निर्देश

स्कूल शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के भविष्य के मद्देनज़र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर पीड़ित विद्यार्थियों का कीमती समय बर्बाद होने से बचाने के लिए तुरंत कार्यवाही करने के बारे कहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से फरवरी/मार्च-2023 में लिए जाने वाली पांचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को फीस त्रुटियों के कारण परीक्षा में ना बिठाए जाने का नोटिस लिया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के भविष्य के मद्देनज़र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर पीड़ित विद्यार्थियों का कीमती समय बर्बाद होने से बचाने के लिए तुरंत कार्यवाही करने के बारे कहा है। बैंस ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने उनके ध्यान में लाया कि उन्होंने बहुत समय पहले ही अपनी बनती फीस अपने-अपने स्कूलों में जमा करवा दी थी परन्तु स्कूल प्रबंधकों ने वह फीस आगे बोर्ड के खाते में जमा नहीं करवाई या कम जमा करवाई है, जिसमें उनका कोई कसूर नहीं है।

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि यह बहुत गंभीर कोताही है जिसकी सजा विद्यार्थियों को देनी ठीक नहीं है। स. बैंस ने बोर्ड चेयरपर्सन को कहा कि किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से ना रोका जाये। कोताही के जिम्मेदार स्कूलों या अध्यापकों के खिलाफ तुरंत विभागीय कार्यवाही करके उनको सूचित किया जाये।

यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला शिक्षा अधिकारी को किया सस्पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+