शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला शिक्षा अधिकारी को किया सस्पेंड
विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म खरीदने संबंधी सरकारी आदेशों की पालना न करने और सरकारी फंड़ों में हेराफेरी करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री (तरनतारन) दलजिंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया।
आपको बता दें कि विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म खरीदने संबंधी सरकारी आदेशों की पालना न करने और सरकारी फंड़ों में हेराफेरी करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। इसे लेकर कुछ समय पहले शिक्षा मंत्री को शिकायत की गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने दलजिंदर कौर को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें- दोआबा के ये तीनों Toll Plaza बंद करने के आदेश, CM मान बोले- अब नहीं कटेगी पर्ची












Click it and Unblock the Notifications