'दिल्ली-पंजाब के कामों से खुश होकर मध्यप्रदेश वालों ने हमें बुलाया', ग्वालियर में बोले CM भगवंत मान
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली व पंजाब में काम हो रहा है, उससे खुश होकर मध्यप्रदेश वालों उन्हें बुलाया है। इसी के चलते व मध्यप्रदेश पहुंचे हैं।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनके मुख्यालय पर लिखा रहता है कि जनता द्वारा चुने हुए विधायक सस्त रेटों में मिलेंगे, 5 साल पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई, इस दौरान बीजेपी ने कहा कि क्या रेट रखा है एक विधायक का, तो 30 विधायक खरीद लिए गए। जनता ने लाइनों खड़े होकर वोट डाले और पार्टी ने विधायक इधर से ऊधर करते समय एक बार भी नहीं सोचा। जनता का वोट बेच दिया।

सी.एम. मान ने आगे कहा कि दिल्ली में अच्छी पढ़ाई हो रही है, गरीबों के बच्चे पढ़ रहे हैं। तो बीजेपी ने मनीष सिसोदियों को अंदर करवा दिया। गरीबों को मुफ्त इलाज मिल र है, अरविंद केजरीवाल ने सरकारी अस्पताल प्राइवेट वालों से अच्छे बना दिए तो सतिंद्र जैन को अंदर करवा दिया गया। सी.एम. मान ने कहा कि आज पंजाब सरकार ने पंजाबियों को एक नई खुशखबरी दी है। पिछली सरकारें घाटे जा रही कम्पनी को आदि को बेच देती लेकिन पंजाब सरकार बंद पड़ा प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीद रही है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "पंजाबियों के साथ एक खुशखबरी सांझा कर रहा हूं..पंजाब सरकार पंजाब का एक प्राईवेट थर्मल प्लांट खरीद रही है।












Click it and Unblock the Notifications