Happy Birthday AAP: आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर राघव चड्ढा ने दी बधाई, कही ये बात

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर आम आदमी पार्टी को हैप्पी बर्थडे कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार व आशीर्वाद और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आम आदमी पार्टी आज 11 साल की हो गई।

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में ही इसने पूरे भारत में एक राष्ट्रीय पार्टी और कई निर्वाचित प्रतिनिधियों का दर्जा हासिल कर लिया है। इसकी दो राज्यों में सरकार है, जिन्होंने अपने शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल से वैश्विक प्रभाव पैदा किया है। दुनिया भर के देश अब भारत के "शासन के केजरीवाल मॉडल" की ओर देख रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर राघव चड्ढा ने दी बधाई

राघव चड्ढा ने कहा कि AAP महज एक राजनीतिक पार्टी से कहीं ज्यादा है। यह एक शक्तिशाली आंदोलन है जो आम नागरिकों को अपनी नियति को आकार देने का अधिकार देता है। यह लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है। इस विशेष दिन पर आइए अपनी यात्रा पर विचार करें और अपने महान राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें। साथ ही भारत को दुनिया में नंबर-1 देश बनाने का संकल्प लें।

बता दें कि आज देशभर में आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पार्टी के स्थापना दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम केजरीवाल समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 11 साल का कमाल का सफर है। साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में पार्टी की सफलता पर बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: '11 साल का कमाल का सफर', आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर CM भगवंत मान ने सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+