स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी...झारखंड सरकार मैट्रिक-इंटर टॉपरों को देगी लैपटॉप और फोन
रांची,6 नवंबर- झारखंड के 10वीं और 12वीं क्लास में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को इस साल लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिया जाएगा. झारखंड एकैडमिक काउंसिल (JAC) CBSE, ICSE बोर्ड में टॉप करने वाले तीन स्टूडेंट्स निर्धारित राशि के अलाव
रांची,6 नवंबर- झारखंड के 10वीं और 12वीं क्लास में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को इस साल लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिया जाएगा. झारखंड एकैडमिक काउंसिल (JAC) CBSE, ICSE बोर्ड में टॉप करने वाले तीन स्टूडेंट्स निर्धारित राशि के अलावा लैपटॉप व स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग इसकी तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रस्ताव तैयारी किया जा रहा है. इस पर सीएम की सहमति का इंतजार है, जिसके बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

जल्द किया जाएगा स्टूडेंट्स को सम्मानित
शिक्षा विभाग ने जैक से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों स्ट्रीम के टॉप थ्री में आने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट भी मंगा ली है. वहीं, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड को एक लेटर लिख कर झारखंड में उनके टॉप थ्री आने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट मांगी है. झारखंड सरकार स्थापना दिवस पर इन टॉपर्स को सम्मानित करने की योजना बना रही है. हालांकि ये तय नहीं है अगर काम पूरा होने में अगर समय लगता है तो इसे आगे के लिए भी टाला जा सकता है.
टॉपर्स को मिलेगा इतनी राशि
10वीं व 12वीं के राज्य टॉपर को 3 लाख रुपये तक की राशि दिए जाएंगे. 2020 के बाद इस साल 2022 में टॉपर्स को राशि दी जाएगी. बजट में प्रावधान नहीं किए जाने की वजह से 2021 में टॉपर्स को राशि देकर सम्मानित नहीं किया जा सका था.
पहले मैट्रिक के स्टेट टॉपर को 1 लाख, सेकेंड टॉपर को 75 हजार और थर्ड टॉपर को 50 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया था, राज्य सरकार ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट में स्टेट टॉपर्स को समान रूप से राशि देने का निर्णय लिया है.












Click it and Unblock the Notifications