पंजाब सरकार के निर्देश- बेरोजगार युवाओं के लिए ब्यूरो ऑफ एम्प्लॉयमेंट मुफ्त में कराएगा टाइपिंग कोर्स

मोगा। पंजाब सरकार की गाइडलाइन के तहत रोजगार विभाग बेरोजगार युवाओं के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार दफ्तर मुफ्त टाइपिंग का कोर्स कराएगा।

Good news for punjabis: Free typing course conducted for unemployed youth

इन बातों का खुलासा करते हुए जिला रोजगार एवं बिजनेस ब्यूरो अधिकारी परमिंदर कौर ने कहा कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग की भी व्यवस्था कर रहा है। अब रोजगार ब्यूरो और कौशल विकास मोगा द्वारा निशुल्क अंग्रेजी और पंजाबी टाइपिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इस 1 महीने के कोर्स में रोजाना 2 घंटे की क्लास लगेगी। इस कोर्स के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना चाहिए और उसकी उम्र 16 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस कोर्स को करने के इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 62392-66860, 7073911757 नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इधर, वुमेन हेल्प डेस्क के बारे में कमेटी मेंबरों को बताया
सब डिवीजन सांझ केन्द्र एवं थाना सांझ केन्द्र सिटी मोगा की बैठक गुरशरणजीत सिंह संधू डीएसपी सिटी मोगा की अध्यक्षता में सांझ कमेटी मेंबरों की अगुवाई में हुई।

इस बैठक में डीएसपी ने कमेटी सदस्यों को बताया कि जो वुमेन हेल्प डेस्क प्रत्येक थाना में काम कर रहे हैं, जहां महिला कर्मचारी काम कर रही है, यहां महिला बुजुर्ग से बच्चे अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते है जिसका टोल फ्री नंबर- 181 है इस नंबर पर शिकायत करने पर संबंधित जिले के थाने को शिकायत पहुंच जाती है।

जहां महिला कर्मचारी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करती है। इस मौके पर एएसआई सर्बजीत सिंह इंचार्ज सांझ केन्द्र मोगा ने सितंबर महीने में दी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसके बांसल एनजीओ, कमेटी सदस्य नरेन्द्रपाल सिंह, गुरसेवक सिंह रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, नरेश बोहत, गुरनाम सिंह, रशपाल सिंह, मंजीत सिंह, बीडीपीओ हरदीप कुमार, परमजीत कौर, हरजिंदर कौर, गुरप्रीत कौर उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+