पंजाब: सरकार लाई 3542 नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, निकाय मंत्री निज्जर आज करेंगे ये काम

लुधियाना। नगर निगम के 3542 कच्चे कर्मचारियों का नियमित होने का इंतजार मंगलवार को खत्म होने जा रहा है। स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर लुधियाना में कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति के पत्र सौंपेंगे। गुरु नानक देव भवन में आयोजित समारोह में 140 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरुआत की जाएगी। अन्य कर्मचारियों को निगम के जोन कार्यालयों के अधिकारी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नगर निगम कर्मचारी लंबे समय से नियमित नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

Good news for 3542 municipal employees of Ludhiana, civic minister Nijjar will give appointment letter today

बिश्लेषकाें का मानना है कि अगले साल हाेने वाले निगम चुनाव काे लेकर ही यह फैसला किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में इन कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई थी। विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने निगम के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी के तहत विभिन्न नगर निगमों के कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है।

1,114 सीवरमैन होंगे नियमित
जोन ए-212

जोन बी-394

जोन सी-296

जोन डी-212

नियमित होंगे 2,428 सफाई सेवक

जोन ए-369

जोन बी-579

जोन सी-724

जोन डी-756

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब। माछीवाड़ा नगर कौंसल की मीटिंग प्रधान सुरिंदर कुंद्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रूप से समराला विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने भी भाग लिया। मीटिंग के बाद प्रधान कुंद्रा ने कहा कि नगर कौंसल द्वारा शहर वासियों की सुरक्षा के लिए 190 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिन्हें पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों, सारे चौंकों के अलावा बजारों में लगाया जाएगा।

इससे अपराधिक गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि इन सीसीटीवी कैमरों को लगाने में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा माछीवाड़ा शहर में चार वाईफाई जोन बनाकर उन्हें कैमरों से जोड़ा जाएगा और लोगों को इंटरनैट की सुविधा भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+