यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के 2 घंटे के अंदर क‍िसानों का कर्जा होगा माफ...छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल का वादा

शन‍िवार को चुनाव प्रचार की समाप्‍त‍ि से पहले सोनभद्र की घोरावल विधानसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।

सोनभद्र, 6 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आख‍िरी चरण का मतदान सोमवार को होना है। ऐसे में शन‍िवार को चुनाव प्रचार की समाप्‍त‍ि से पहले सोनभद्र की घोरावल विधानसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। बघेल ने कहा क‍ि अब योगी बाबा के मठ में वापस जाने का समय तय हो चुका है। बीजेपी के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो गई है। इस बार जनता 10 मार्च को मोदी और योगी के झूठ का पर्दाफाश करके इन्हें वापस भेजेगी। बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान हो चुकी है।

Bhupesh Baghel

शनिवार को राज परिवार की बहू और कांग्रेस की प्रत्याशी विदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जिस प्रकार से किसान, नौजवान, दलित, आदिवासी और जाति-धर्म के नाम पर लोगों का नुकसान किया गया है। इससे प्रदेश काफी पीछे हुआ है। छत्तीसगढ़ में 25 रुपये की दर से किसानों के धान की खरीद की जाती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व-अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने कहा था कि जब कांग्रेस सरकार उत्तर प्रदेश में आएगी तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। साथ ही धान की खरीद 25 रुपये किलो से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जब शेन वॉर्न ने सुनायी थी कोरोना से जंग लड़ने की अपनी कहानी, वेंटिलेटर से की थी वापसी

सरकार बनने के 2 घंटे के अंदर क‍िसानों का कर्जा माफ

बघेल ने वादा करते हुए कहा क‍ि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के दो घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफ भी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ हमारा एक छोटा सा प्रदेश है और जिस सोच के साथ हमने वहां काम किया है जहां अस्थाई रूप से नियुक्त अध्यापकों को दो लाख की संख्या में स्थाई किया गया। सब को ध्यान में रखकर हमने वहां काम किया और अगर उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस के सरकार आती है तो उसी तर्ज पर किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों के लिए काम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+