जब शेन वॉर्न ने सुनायी थी कोरोना से जंग लड़ने की अपनी कहानी, वेंटिलेटर से की थी वापसी

नई दिल्ली। फिरकी के जादूगर और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शेन वॉर्न थाइलैंड के अपने विला में आराम कर रहे थे और अचानक ही उनके निधन की खबर ने दुनिया भर के फैन्स को दुखी कर दिया। शेन वॉर्न के मौत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, हालांकि माना जा रहा है कि उनकी मौत दिल के दौरे की वजह से हुई है। फैन्स के लिये यह दुखदायक खबर अचानक ही आयी है लेकिन पिछले साल भी एक वक्त ऐसा आया था जब वो जिंदगी और मौत की जंग से जीतकर वापस आये थे।

Shane Warne
Photo Credit: PTI

शेन वॉर्न ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि कैसे पिछले साल जब वो कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हुए थे तो वो वेंटिलेटर की स्टेज तक पहुंच गये थे, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने जंग को जीत लिया और ठीक होकर वापस मैदान पर लौटे।

और पढ़ें: IND vs SL: शतकों के सूखे पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस वजह से नहीं आ रही बड़ी पारी

शेन वॉर्न ने बताया कि वेंटिलेटर पर पहुंच गये थे

शेन वॉर्न ने बताया कि वेंटिलेटर पर पहुंच गये थे

शेन वॉर्न पिछले साल अगस्त में कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे। दिग्गज लेग स्पिनर ने कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज लेल ली थी, लेकिन उसके बावजूद कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे। शेन वॉर्न ने अपने कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार होने के खबर को एक महीने के बाद बताया था कि वो इस बीमारी की वजह से उस कगार पर पहुंच गये थे, जहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर लेटना पड़ गया था।

उन्होंने कहा था,'यह इस वजह से नहीं था कि मैं सांस नहीं ले पा रहा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मेरी हालत खराब हो गई थी लेकिन यह वेंटिलेटर एक खास तरह की मशीन थी जिसका मैं ट्रायल ले रहा था और यह सुनिश्चित कर रहा था को कोरोना की वजह से कोई ऐसा दुष्प्रभाव तो नहीं रह गया है। मैं ठीक था और दौड़ भी सकता था और खुद से सभी चीजें कर रहा था। अब मैं पहले से ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं।'

हैंगओवर की तरह कोरोना वायरस हुआ

हैंगओवर की तरह कोरोना वायरस हुआ

शेन वॉर्न ने आगे बात करते हुए कहा कि यह एक हैंगओवर की तरह था जिसमें सिर बहुत ज्यादा दर्द कर रहा था। कोरोना पॉजिटिव आने के शुरुआती कुछ दिनों तक बहुत ज्यादा सिरदर्द हो रहा था और एक दिन मेरा पूरा शरीर कांप रहा था। पसीना आ रहा था जैसे कि आपको फ्लू होने पर होता है। मैं अपने स्वाद की सेंस को खो चुका था लेकिन 3-4 दिनों मे मैं पूरी तरह से ठीक हो गया। मेरे लिये यह अच्छी ही था क्योंकि दो बार वैक्सीन का डोज लेने के बाद मुझे कोविड हुआ और शरीर में एंटी बॉडी के चलते अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।

15 सालों में हासिल किये 999 विकेट

15 सालों में हासिल किये 999 विकेट

शेन वॉर्न क्रिकेट जगत के सबसे महान गेंदबाजों में से एक थे जिन्होंने अपने 15 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 999 विकेट हासिल किये। 2007 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कॉमेंट्री में अपना सफल करियर बनाया और इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेते हुए पहले ही सीजन में खिताब जीतने का काम किया। वह अगले कुछ सीजन तक टीम के साथ खेलते नजर आये लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+