सिलेबस को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की जीवनियां बच्चों को पढ़ाई जाएंगी
सिलेबस को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की जीवनियां बच्चों को पढ़ाई जाएंगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समय पर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें खेल के क्षेत्र में अपनी ताकत साबित और प्रेरित करने के मकसद से पंजाब राज्य से जुड़े चार महान खिलाड़ियों की जीवनियां पंजाब के बच्चों को पढ़ाई जाएंगी। यह बयान पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां दिया। बैंस ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब के महान खिलाड़ियों की जीवनियों को स्कूली पढ़ाई का सिलेबस बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के चार महान खिलाड़ियों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा विषय की पाठ्य पुस्तकों में शामिल की गई है। इन खिलाड़ियों की जीवनी को स्कूली सिलेबस में शामिल किया गया है जिन्होंने पूरी दुनिया में पंजाबियों का परचम लहराया। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक विषय की नौवीं पुस्तक की पाठ्य पुस्तक में तीन बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर,मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह, प्रसिद्ध एशियाई चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और शारीरिक शिक्षा की दसवीं की पुस्तक की पाठ्य पुस्तक में भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications