दुष्यंत चौटाला बोले - 2024 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी JJP, हरियाणा में बनाएंगे सरकार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2024 चुनाव में हम मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ें और अब से ज्यादा विधायकों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएं।

Dushyant Chautala says JJP will contest elections with strength in 2024, will form government in Haryana
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगामी 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओंओं का सपना है कि जैसे जननायक चौधरी देवीलाल ने 87 विधानसभा सीटें जीती थी, वैसे ही जेजेपी दोहराए। उन्होंने कहा कि आज हम बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं और दोनों पार्टियां गठबंधन धर्म निभा रही हैं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2024 चुनाव में हम मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ें और अब से ज्यादा विधायकों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएं। वे शनिवार को फरीदाबाद की खान दौलतराम धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

प्रदेश की छोटी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अब ग्रामीण विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार 50 प्रतिशत महिलाओं ने छोटी सरकार में हिस्सेदारी करते हुए शपथ ली है जो कि पंचायतों में नया आयाम हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार 75 प्रतिशत शिक्षित युवा पंचायत में शामिल होने से ग्रामीण विकास के सपने को पूर्ण करने का काम होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ग्रामीण विकास को लेकर ग्राम दर्शन पोर्टल पर विकास से संबंधित जितनी जल्दी प्रस्ताव भेजेंगे, उतनी ही जल्दी सरकार गांवों में विकास कार्य करवा पाएगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी 9 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस पर भिवानी जिले में आयोजित जन सम्मान रैली नया रिकॉर्ड बनाएगी और इससे जननायक चौ. देवीलाल की विचारधारा को और मजबूत मिलेगी। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण दिया और उनकी रैली की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां लगाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भिवानी पहुंचे और संगठन की ताकत को दर्शाने का काम करें।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले माह तक 180000 से नीचे की आय वाले परिवार को बीपीएल की श्रेणी में जोडऩे का काम प्रदेश सरकार करेगी और हरियाणा प्रदेश मात्र एक ऐसा प्रदेश है जहां 27 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज देने का काम हरियाणा सरकार ने किया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+