दुष्यंत चौटाला बोले- नाराजगी घर वालों से ही होती है, बाहर वालों से नहीं
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि नाराजगी घर वालों से होती है, बाहर वालों से नहीं। हम अपना कुनबा संभाल लेंगे। वे मंगलवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने पूछा कि जेजेपी के विधायकों में नाराजगी है, इसके जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि नाराजगी घर वालों से होती है, बाहर वालों से नहीं। अपना कुनबा संभाल लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे 10 विधायक हैं और सभी उनसे बड़े हैं। उन्होंने 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कहा कि, तैयारी तेजी से चल रही हैं। जेजेपी पहले की तरह मजबूत है।
58.59 लाख टन धान की खरीद... खरीफ सीजन में 98 प्रतिशत किसानों की 48 घंटों के अंदर उनके धान खरीद की पेमेंट डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची है। धान की 98.7 प्रतिशत लिफ्टिंग भी हो चुकी है। यह जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। अभी तक लगभग 98 फीसदी किसानों की धान-खरीद की पेमेंट सीधा उनके खाते में भेजी जा चुकी है जो कि करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications