दुष्यंत चौटाला ने किसान को ब्याज सहित पैसे लौटाने के दिए निर्देश,फसल बीमा में गांव का नाम लिख गया था गलत
दुष्यंत चौटाला ने भगवतीपुर के किसान जय प्रकाश को सहकारी समिति बैंक द्वारा फसल बीमा करने के दौरान गांव का नाम दर्ज करने पर 90 हजार रुपये की मुआवजा राशि और 4 एकड़ भूमि के प्रीमियम का ब्याज सहित भुगतान करने के निर्देश दिए

विकास भवन में बुधवार को हुई परिवेदना समिति की बैठक में 19 मामले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष विचार-विमर्श के लिए रखे गए। इनमें से 7 का निपटारा कर दिया गया। बाकि पर अगली बैठक में रिपोर्ट रखने के निर्देश बैठक की अध्यक्षता कर रहे दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को दिए। मीटिंग दोपहर को बारह बजे होनी थी, लेकिन उप मुख्यमंत्री के दो घंटे देरी से पहुंचने की वजह से यह दो बजे प्रारंभ हुई और सवा तीन बजे के करीब संपन्न भी हो गई। यानि के करीब 75-80 मिनट में 19 मुद्दों पर दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भगवतीपुर के किसान जय प्रकाश को रोहतक केंद्रीय सहकारी समिति बैंक लिमिटेड द्वारा फसल बीमा करने के दौरान गांव का नाम दर्ज करने पर 90 हजार रुपये की मुआवजा राशि और 4 एकड़ भूमि के प्रीमियम का ब्याज सहित भुगतान करने के निर्देश दिए। बैंक द्वारा किसान की फसल के बीमे के दौरान गलत गांव दर्ज किया गया और 4 एकड़ अतिरिक्त भूमि का प्रीमियम काटकर बीमा किया गया। वहीं खिड़वाली के राजकुमार व अन्य की मंजीत ग्रेवाल द्वारा की गई धोखाधड़ी व जालसाजी की शिकायत की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपी व्यक्ति की सम्पत्ति अटैच करने के निर्देश दिए।
डिम्पल जैन नहीं पहुंची
बैठक में अपने वार्ड नंबर सोलह की समस्याओं को प्रमुखता से सदन के समक्ष रखने वाली निगम पार्षद डिम्पल जैन सोमवार को उपस्थित नहीं हुई। जिसकी वजह से उनका एजेंडा स्थगित कर दिया गया। जैन, काफी लंबे समय से उनके वार्ड में आपूर्ति किए जा रहे पेयजल पर सवाल उठा रही हैं। इनका कहना है कि सीवरेज जाम होने से दूषित पेयजल की सप्लाई की जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
ठगी करने वाले का वाहन जब्त करें
बहलबा के सरपंच व अन्य की व्यापारी द्वारा किसानों के साथ की गई 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की सुनवाई करते हुए एसटीएफ के अधिकारियों को व्यापारी के वाहन को तुरंत जब्त करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं द्वारा बैठक के दौरान यह मांग की गई थी कि व्यापारी से संबंधित वाहन को जब्त किया जाए।
सेक्टर-4 में गेट लगवाएं
दुष्यंत चौटाला ने हरकी देवी कॉलोनी निवासी की शिकायत के संदर्भ में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी श्वेता सुहाग को सेक्टर 4 में गेट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के साथ 3 सदस्यीय समिति गठित करके इस कॉलोनी के निवासियों के लिए रास्ते का प्रावधान करने के निर्देश दिए।
10 दिन में बनवाएं ऐस्टीमेट
पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों की बरसाती पानी की समस्या की सुनवाई करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिन में ऐस्टीमेट बनवाकर भिजवाया जाए ताकि यहां रहने वाले लोगों की समस्या का स्थाई समाधान किया जा सके।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications