कुपवाड़ा में गश्त के दौरान खाई में गाड़ी गिरने से 3 जवान शहीद, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना का वाहन फिसल कर गहरी खाई में गिर गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में गश्त के दौरान वाहन के खाई में गिरने से हुई 3 जवानों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, दु:खद समाचार प्राप्त हुआ कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पेट्रोलिंग के दौरान एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। 3 जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में शहीद जवानों के परिवारों को हिम्मत प्रदान करें।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना का वाहन फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैनिक शहीद हो गए है। हालांकि तीनों जवानों के शव निकाल लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, 3.63 लाख नशीली गोलियां व 4 लाख ड्रगमनी सहित 4 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications