उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा-शहीद केहर सिंह के नाम पर होगा ढांड के सरकारी स्कूल का नामकरण
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को हर नागरिक से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने ढांड के
चंडीगण,1 अगस्त: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को हर नागरिक से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने ढांड के सरकारी स्कूल का नाम शहीद केहर सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही ढांड गांव के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत चौटाला रविवार को ढांड अनंत पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और जवानों की सेवा में हमेशा तत्पर है। वादे के अनुसार सरकार ने किसानों की फसल का भुगतान 72 घंटे में किया है। आगे धान की फसल खरीद में भी गठबंधन सरकार नए रिकार्ड कायम करेगी। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाऐगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने 13 फसलों की खरीद एमएसपी पर की है। इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का ज्ञान सिंह गुर्जर सहित जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, गुहला/चीका विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, बलवान कोटड़ा, रणधीर सिंह चेयरमैन, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा आदि मौजूद थे।
इनेलो नेता जजपा में हुए शामिल
जनसभा के दौरान जजपा हल्काध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी राजू ढुल पाई की अगुवाई में कार्यक्रम में इनेलो नेता ज्ञान सिंह गुर्जर अपने समर्थकों सहित जजपा में शामिल हो गए। वहीं इनेलो महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कमलेश श्योकंद जाजनपुर ने भी पार्टी को अलविदा कहते हुए समर्थकों सहित उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में जजपा में शामिल होने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ज्ञान सिंह गुर्जर और कमलेश श्योकंद जाजनपुर को पार्टी का पटका पहनाकर जजपा में शामिल किया।
आढ़तियों ने सौंपा ज्ञापन
अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड के प्रधान रमेश पबनावा के नेतृत्व में आढ़तियों ने उप मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की है कि ढांड मंडी के आढ़तियों की एफसीआई द्वारा रोकी गई लगभग 26 लाख रुपये की आढ़त दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है और इसके लिए अनेकों बार वे गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी आढ़त नहीं दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग जायज है उसे पूरा करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications