दिल्ली सरकार कांवड़ यात्रा के लिए करवा रही रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रोसेस

दिल्ली पुलिस द्वारा कांवर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचायी जाएगी.

नई दिल्ली 06 जुलाई: दिल्ली पुलिस द्वारा कांवर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचायी जाएगी. बता दें कि अब कांवड़ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट kavad.delhipolice.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. हालांकि यह रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं है. आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किस प्रकार करा सकते हैं.

ncp

कावंड़ यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लिंक उपलब्ध कराया है. उस लिंक को ओपन करने के बाद श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा. जिसके बार उस नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी सबिमट करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा. जहां कुछ आवश्यक जानकारियां साझा करनी होंगी. संबंधित जानकारी साझा करने के बाद रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस पूरा हो जाएगा.

कांवड़ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस

कावंड़ यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लिंक उपलब्ध कराया है. उस लिंक को ओपन करने के बाद श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा. जिसके बार उस नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी सबिमट करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा. जहां कुछ आवश्यक जानकारियां साझा करनी होंगी. संबंधित जानकारी साझा करने के बाद रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस पूरा हो जाएगा.

पीआरओ डीसीपी सुमन नलवा के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के जरिए भक्तों का डेटाबैंक तैयार किया जाएगा. जिसकी मदद से कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने या दुर्घटना होने पर भक्तों की पहचान की जा सकेगी. हालांकि कांवड़ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं है. लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह सुविधा शुरू की गई है.

दिल्ली सरकार लगाएगी 175 शिविर
कांवर यात्रा के लिए दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों कहा था कि श्रद्धालुओं की सुवधा के लिए 175 शिविर लागाएगी. जिसका मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराना है. अधिकारियों के मुताबिक पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में बैठकें की गई थीं. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+