सीएम अरविंद केजरीवाल 2 अक्टूबर को आएंगे पटियाला, करेंगे अस्पताल के वार्ड का उद्घाटन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर 2 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे। यहां वह पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ पटियाला के माता कैशल्या अस्पताल में नए विशेष जिला स्तरीय वार्ड का उद्घाट करेंगे।
पार्टी मुख्यालय से शुक्रवार 29 सितंबर को एक बयान जारी हुआ है। यह बयान पंजाब के वरिष्ठ नेता और मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बर्स्ट ने जारी किया है। जिसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 2 अक्टूबर को पटियाला दौरे पर आएंगे।

यहां माता कैशल्या अस्पताल में नए विशेष जिला स्तरीय वार्ड का उद्घाट करेंगे। इसके बाद सीएम मान पटियाला के न्यू अपोलो ग्राउंड में पार्टी की रैली को भी संबोधित करेंगे। माता कौशल्या अस्पताल में बने नए विशेष वार्ड में नवीनतम तकनीक वाली परीक्षण मशीनें और अन्य स्वास्थ्य उपकरण स्थापित किए गए हैं।
यहां सभी प्रकार की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार निकट भविष्य में पूरे पंजाब में ऐसे अस्पताल बनाने की योजना बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications