अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस आयोजित करेगी 1 लाख महिलाओं का मार्च, नारी सशक्तीकरण का दिया जाएगा संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस आयोजित करेगी 1 लाख महिलाओं का मार्च, नारी सशक्तीकरण का दिया जाएगा संदेश

मुरादाबाद, 20 फरवरी 2022: महिला सशक्तीकरण और अन्याय व असमानता के खिलाड़ लड़ रही नारी शक्ति के सम्मान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी 21 फरवरी को प्रदेश की सभी विधानसभाओं में "शक्ति यात्रा और 8 मार्च को लखनऊ में 1 लाख महिलाओं के मार्च का आयोजन कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ" अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व अभियान को मजबूती देने के के लिए 21 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया है। ये यात्रायें सभी विधानसभाओं में एक साथ एक ही दिन और एक ही समय पर होंगी।

Congress

महिलाओं को 40 टिकट देने की प्रतिज्ञा पूरी करने के बाद "लड़की हूँ सकती हूँ" पदयात्रा से कांग्रेस महिलाओं में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने बताया कि शक्ति यात्रा में 2 किलोमीटर लंबे रूट मैप में करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुरुष भी इसमें शामिल होंगे लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

महिलाओं के उत्साह दृढ़ता और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने हेतु महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा। सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में 1-2 हज़ार गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी का "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ" का संगीत भी बजाया जाएगा। साथ ही महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हर विधानसभा में क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।

इसके अलावा 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उ०प्र० कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 लाख महिलाओं का मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जनपदों से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+