तेलंगाना में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कांग्रेस ने TRS सरकार पर उठाए सवाल
हैदराबाद, 14 जुलाई। उत्तरी तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसको लेकर तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश कमेटी प्रमुख रेवंत रेड्डी टीआरएस नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यंमंत्री केसीआर को प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करनी चाहिए। रेवंत ने सीएम को नींद से जागने की नसीहत दे डाली।
Recommended Video


तेलंगाना में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की स्थिति को लेकर विपक्षी पार्टियों ने चिंता व्यक्त की है। टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों को राहत कार्य को लेकर प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को अपनी नींद से जागने और बचाव अभियान शुरू करने के लिए बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने की आवश्यकता है।
मलकाजगिरी के सांसद व टीपीसीसी प्रमुख ने सीएम केसीआर को राज्य और संसदीय क्षेत्र के स्तर पर शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समितियों का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार सतर्क नहीं रही तो स्थिति बड़ी आपदा में तब्दील होने की आशंका है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ऐसी भी क्षेत्र हैं जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे घरों की पहचान करने की आवश्यकता है और उनके लिए समुचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: जाना है कांवड यात्रा पर तो शिव भक्त न हों परेशान, स्पेशल ट्रेन के साथ रेलवे ने किए ये विशेष प्रबंध
सांसद रेवंत रेड्डी ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा और निगरानी के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिव, डीजीपी और ग्रामीण जल आपूर्ति, सिंचाई, बिजली और आर एंड बी विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समिति के गठन की मांग की। उन्होंने सरकार से बाढ़ की स्थिति का आकलन करने और नहरों, नालों, झीलों और अन्य जल निकायों में दरारों की पहचान करने के लिए भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications