पंजाब: IAS-IPS अफसरों की मॉनिटरिंग के लिए बनेगी कमेटी, भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला

मॉनिटरिंग कमेटी हर महीने पंजाब के उन अधिकारियों की समीक्षा करेगी जो यूटी में तैनात हैं और हर महीने सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। अपडेट लिया जाएगा कि किस अधिकारी का टेन्योर कब पूरा हो रहा है और उसकी नियुक्ति के क्या नियम हैं?

भगवंत मान

एसएसपी हटाने को लेकर सीएम और गवर्नर के बीच तनातनी के बाद अब पंजाब सरकार ने अहम पदों पर भेजे जाने वाले अफसरों की मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनाने का फैसला किया है। आइंदा किसी विवाद की नौबत न आए, इसके लिए कमेटी हर महीने समीक्षा कर सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी।

कमेटी में पंजाब के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। कमेटी उन सभी पदों का ब्यौरा अपडेट करती रहेगी जो यूटी में पंजाब कैडर से भरे जाने हैं। यूटी में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पदों पर पंजाब के अफसर कार्यरत हैं, क्योंकि यह पद पंजाब के लिए रिजर्व हैं। पिछले कुछ समय से यूटी की अफसर लॉबी दबाव बनाकर इन पदों में फेरबदल चाहती है। नियमानुसार यूटी में विभिन्न पदों में पर पंजाब और हरियाणा के 60:40 के रेशो के हिसाब से अफसर नियुक्त होते रहे हैं। अपडेट रहने के लिए कमेटी बनाई जा रही है।

अफसर का कार्यकाल पूरा होने से 1 माह पहले कमेटी करेगी अलर्ट

मॉनिटरिंग कमेटी हर महीने पंजाब के उन अधिकारियों की समीक्षा करेगी जो यूटी में तैनात हैं और हर महीने सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। अपडेट लिया जाएगा कि किस अधिकारी का टेन्योर कब पूरा हो रहा है और उसकी नियुक्ति के क्या नियम हैं? क्या सरकार को नया कोई पैनल भेजना है या फिर पहले ही नियुक्ति के लिए किसी अफसर का नाम तय हो चुका है। जब भी किसी अधिकारी का कार्यकाल पूरा होने वाला होगा तो एक महीने पहले ही कमेटी सरकार को अलर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: रोपड़ थर्मल प्लांट पहुंची कोयला ट्रेन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत, हर साल बचेंगे 600 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+