पंजाब: CM भगवंत मान ने जमकर किया भंगड़ा, पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में पहुंचे थे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक खास तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। सीएम मान की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, पंजाब के जालंधर में पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री मान पीएपी ग्राउंड में भांगड़ा करते नजर आए। वे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

सीएम भगवंत मान पीएपी कैडेट के साथ खुशी साझा करते हुए पंजाबी गाने में जमकर भांगड़ा डांस किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब पुलिस में नए ज्वाइन हुए कास्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थीं, लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते हैं।
सीएम मान ने कहा कि पहली बार 2999 कांसेटबलों की परेड हुई है, जिसमें 1098 महिला और 1901 पुरुष पुलिस शामिल हुए हैं। नौजवानों ने मिल्ट्री लेवल की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 58 खिलाड़ी एशियाई खेलों में लेंगे भाग, भगवंत मान सरकार ने लागू की नई खेल नीति, 4.64 करोड़ रुपये जारी
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अभी सिर्फ शुरुआत हुई है। हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। हर साल भर्तियां होंगी। 4 साल तक का नोटिफिकेशन सीधा दे दिया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्तूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ पंजब फिर नंबर 1 राज्य बनेगा। सीएम मान ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें- RDF मामले में राज्यपाल ने CM भगवंत मान को दिया साथ, पंजाब के लोगों की सेवा करने का दिया वचन












Click it and Unblock the Notifications