रामनवमी पर भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खोला सौगातों का पिटारा

सतना, 11 अप्रैल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रामनवमी पर भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने यहां के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री चौहान यहां सपत्नीक चित्रकूट गौरव दिवस और प्राकट्य पर्व में शामिल हुए।

CM MP

उन्होंने चित्रकूट के जल संकट को दूर करने के लिए 243 लाख करोड़ रुपये की सौगात दी। इस राशि से पिंडरा में बांध बनाया जाएगा। वर्तमान में चित्रकूट का सबसे बड़ा संकट जल संकट ही है।

गौरतलब है कि चित्रकूट गौरव दिवस और प्राकट्य पर्व उद्यपिता परिसर के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंडरा में बड़ा बांध बनाया जाएगा।

इसे बनाकर मंदाकिनी और पयस्विनी नदी को सदानीरा बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ बरगी के पानी को सतना ला कर पयस्विनी से जोड़ा जाएगा। इससे नर्मदा और मंदाकिनी का संगम हो जाएगा।

हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई-सीएम

सीएम ने कहा कि इस बांध के लिए लागत की राशि मंजूर कर ली गई है। इसके अलावा बरगी के पानी को चित्रकूट लाने की डीपीआर भी जल्द की जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी हो गए हैं। उन्होंने चित्रकूट के विकास के लिए जो घोषणाएं कीं, उनमें सामुदायिक भवन, नालियां और सड़कों को विशेष रूप से शामिल किया गया।

सीएम शिवराज ने कहा कि चित्रकूट के विकास में हम भी कोई कसर नही छोड़ेंगे। जब संत और जनता आगे आएंगे तो हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

सीएम ने किया कन्या पूजन

सीएम ने कहा- चित्रकूट की धरती अद्भुत धरती है। इसका गौरव पूरी दुनिया में है। तीनों लोक इस धरती की अलौकिकता का मुकाबला नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि हम सब मिलकर इसके गौरव को और बढ़ाएं, इसके भौतिक रूप को निखारें, ताकि चित्रकूट की चमक और बढ़े।

इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन भी किया। संतों से आशीर्वाद लिया। सीएम चौहान ने चित्रकूट का गौरव बढ़ाने वाले 11 लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई संस्थाओं के लोगों ने अपना-अपना संकल्प दोहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+