ममीता मेहर मर्डर पर विरोध की धमकी के बीच 8 नवंबर को ओडिशा के कालाहांडी जाएंगे सीएम पटनायक

सनसनीखेज ममीता मेहर मर्डर को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन की धमकी के बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सोमवार को भवानीपटना का दौरा करेंगे।

भुवनेश्वर, 8 सिंतबर। सभी की निगाहें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सोमवार को भवानीपटना के दौरे पर हैं, जहां वह बहिष्कार के आह्वान और सनसनीखेज ममीता मेहर मर्डर पर गृह राज्य मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा के इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शनों के बीच बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (BSKY) स्मार्ट कार्ड लॉन्च करेंगे। महिला शिक्षक की हत्या के बाद यह नवीन पटनायक का कालाहांडी जिले का पहला दौरा है।

Naveen Patnaik

इस दौरे पर गृह राज्य मंत्री मिश्रा भी सीएम का मंच साझा करेंगे। बीजेडी ने सीएम पटनायक के इस दौरे की पूरी तैयारी कर ली है। विपक्ष द्वारा किसी भी हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तैयारी में जुट गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय शहर में कम से कम 25 प्लाटून पुलिस तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें: मनीष तिवारी का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले को क्यों नहीं दी चुनौती

बता दें कि मुख्यमंत्री पटनायक की मयूरभंज और झारसुगडा जिलों की पिछली दो यात्राओं में हिंसा देखने को मिली थी, क्योंकि बीजद कार्यकर्ताओं ने मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विरोध किया था। रविवार को बीजद ने जूनागढ़ में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया लेकिन मिश्रा और पार्टी के सचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास के कार्यक्रम स्थल पर जाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इसके बाद बीजेपी और बीजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

https://hindi.oneindia.com/photos/veronika-rajek-viral-pictures-oi70558.htmlhttps://hindi.oneindia.comPHOTOS: इस बेहद खूबसूरत महिला को अपनी खूबसूरती की वजह से पड़ती हैं गालियां, जानें क्योंVeronika Rajek viral pictures. PHOTOS: इस बेहद खूबसूरत महिला को अपनी खूबसूरती की वजह से पड़ती हैं गालियां, जानें क्यों. Read latest hindi news on Veronika Rajek viral pictures.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+