विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम नवीन पटनायक, पार्टी नेताओं को दिया जीत का मंत्र
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटे गए हैं। नवीन पटनायक ने सोमवार को जिला पर्यवेक्षकों और बीजद के वरिष्ठ नेताओं से आगामी चुनावों के लिए पार्टी संगठन को तैयार रखने को कहा।
मुख्यमंत्री पटनायक ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में संगठन की तैयारियों की समीक्षा की और चुनाव से पहले ब्लॉक और गांव स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का काम पूरा करने को कहा।

नवीन पटनायक ने कहा, 'राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष जो प्रोपेगेंडा चला रहा है, उसका मुकाबला करने के लिए पर्यवेक्षकों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अलग-अलग जिलों में संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेते हुए पार्टी के नेता, सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें और उनके साथ एकता बनाए रखें।'
गौरतलब है कि बीजद ने चुनाव से पहले राज्य के सभी परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था और मुख्यमंत्री ने इसी बात की समीक्षा की, कि यह उद्देश्य कितना हासिल हुआ है। इसके अलावा, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने पर्यवेक्षकों को एक महीने के भीतर सभी लंबित संगठनात्मक कार्यों को पूरा करने की सलाह दी है।'
सूत्रों ने बताया कि बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें सबसे पहला था- चुनाव के लिए तैयार रहना। दूसरा था- जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और सरकार के कल्याणकारी कदमों को लोगों तक पहुंचाना। और, तीसरा था सरकार के खिलाफ विपक्ष के अभियान के सामने पार्टी का एकजुट चेहरा पेश करना।












Click it and Unblock the Notifications