Odisha: सीएम पटनायक ने टैक्स धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करने पर GST प्रवर्तन इकाई को दी बधाई
भुवनेश्वर, 07 जुलाई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला में जीएसटी प्रवर्तन अधिकारियों की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि राउरकेला में अब तक की सबसे बड़ी जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने के लिए, ओडिशा जीएसटी आयुक्तालय ने फर्जी चालानों का उपयोग करके ₹311.03 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को विरुद्ध सफल कार्रवाई पर बधाई।

ओडिशा के राउरकेल में 24 फर्जी फर्मों के फर्जी बिल और फर्जी आईटीसी से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ पहले की गई छापेमारी और आंकड़ों के विश्लेषण के दौरान हासिल की गई जानकारी के आधार पर किया गया था। इस ऑपरेशन में 12 टीमों और 35 पुलिस कर्मियों में फैले 48 कर अधिकारी शामिल थे, जिसके कारण पांच मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी हुई। इस फर्जीवाड़े में लाभ उठाने के लिए निर्दोष लोगों के नाम पर स्थापित 23 फर्जी फर्मों का पता लगाया।
मामले में मुख्य आरोपी की पहचान धनवान शॉ, राम भरोसा शॉ, मनोज कुमार पांडे, सुभाष कंडुलना और उसके सहयोगी निकू सिंह उर्फ छतर सिंह के रूप में गई। कार्रवाई को लेकर जीएसटी आयुक्त सुशील कुमार लोहानी ने कहा कि 1717.91 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के आधार पर 311.03 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी की हेराफेरी और ट्रांसफर करने के आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं इस कार्रवाई को लेकर ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्विट कर ओडिशा माल और सेवा कर (जीएसटी) प्रवर्तन इकाई को बधाई दी। उन्होने अपने ट्विट में लिखा, 'बधाई हो, राउरकेला में अब तक की सबसे बड़ी जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने के लिए ओडिशा जीएसटी आयुक्तालय ने फर्जी चालानों का उपयोग करके ₹311.03 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने के लिए निर्दोष लोगों के नाम पर स्थापित 23 फर्जी फर्मों का पता लगाया।












Click it and Unblock the Notifications