फरीदाबाद पहुंचे CM मनोहर लाल, 50 सिटी बसों का किया ऐलान
देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-22, 23 में निर्मित जल घर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने यहीं से दशहरा मैदान एनआइटी के सुंदरीकरण कार्य और अनखीर चौक से सूरजकुंड-दिल्ली सीमा तक सड़क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ भी किया।

शहरवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब फरीदाबाद आता हूं ऐसा लगता है जैसे अपने घर आया हूं। राजनीति में आपने पुराने दिनों को याद करते हुए मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद में सेक्टर 22 में प्रचारक के रूप में खूब काम किया। सीएम ने कहा कि एफएमडीए का गठन होने के बाद विकास कार्यों की फाइल पास कराने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर खत्म हो गए। एफएमडीए ने अगले वर्ष की योजनाओं को भी अभी से बनाना शुरू कर दिया है
कुरुक्षेत्र: सीएम खट्टर ने गीता जयंती महोत्सव सरस मेले का किया उद्घाटन
फरीदाबाद को 50 सिटी बसों का तोहफा
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में फरीदाबाद के सेक्टर 61 में सिटी बस का डिपो, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को आपस में जोड़ने और एफएनजी योजना का जिक्र भी किया। साथ ही बताया कि फरीदाबाद को जल्द ही 50 सिटी बसों का तोहफा मिलेगा। इसके अलावा मुजेसर और सेक्टर 22 में लोगों के लिए नए पार्क की नींव रखी जाएगी।
भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई
भ्रष्टाचारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनके खिलाफ पुख्ता कार्रवाई होगी। फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायकों में सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नयनपाल रावत, सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ सुधीर राजपाल भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications