कुरुक्षेत्र: सीएम खट्टर ने गीता जयंती महोत्सव सरस मेले का किया उद्घाटन
कुरुक्षेत्र जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जयंती महोत्सव सरस मेले का उद्घाटन किया। सीएम खट्टर ने कहा कि सरस मेले के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के संस्कृति की पहचान विदेशों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सरस मेले में 600 स्टालस लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 25 देशों से लोग सरस मेले में आएंगे और दस जिलों से गीता जयंती में आने वाले यात्रियों को किराए में 50% छूट दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा श्रीमद्भगवद गीता का ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है और युगों-युगांतर तक उपयोगी रहेगा।
उन्होंने गीता जयंती के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप पर पिछली सरकारों द्वारा ध्यान ना देने पर कहा कि जब जागे तब सवेरा अगला कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को गीता जयंती के मुख्य कार्यक्रमों में भाग लेगीय़ उसी दिन राष्ट्रपति महोदया हरियाणा की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications