क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर कल होंगे दिल्ली रवाना

Google Oneindia News

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। वह अपने पार्ट-2 कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। सूबे में सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में सभी की निगाहें बड़ी घोषणाओं पर भी टिकी हुई है। पंचायत और आदमपुर उपचुनाव के कारण राज्य में आचार संहिता लगी होने के कारण दिल्ली में सार्वजनिक घोषणा करेंगे।

 CM Manohar Lal Khattar to leave for Delhi tomorrow

CM मनोहर लाल बुधवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचेंगे। जहां वह 2.30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आज शाम चंडीगढ़ में कुछ लोगों के साथ मुख्यमंत्री कल दिल्ली के कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगे। यह गोपनीय बैठक चंडीगढ़ में सीएम आवास पर आयोजित की जाएगी। CM मनोहर लाल राज्य के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के साथ ही अग्निशमन कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। दीपावली पर उनकी हड़ताल से सरकार की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

English summary
CM Manohar Lal Khattar to leave for Delhi tomorrow
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X