सीएम खट्टर तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम पहुंचेंगे सिरसा, रविवार को जनता की सुनेंगे समस्या
चंडीगढ़, 17 सितम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज शनिवार देर शाम को सिरसा पहुंचेंगे। उसके के बाद मनोहर लाल सिरसा के रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। रविवार सुबह 8:30 बजे सीएम सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टी पर्पज हाल में जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन ने मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में पुलिस की ओर से बेरिकेड्स लगाए गए है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति यूनिवर्सिटी में दाखिल न हो सके।

आपको बता दें कि मनोहर लाल तीन दिवसीय सिरसा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के सिरसा इकाई के नेता खट्टर का विरोध करेंगे। दोनों ही पार्टियों के विरोध के ऐलान को देखते हुए सिरसा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। सिरसा के डीसी और एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications