सीएम मनोहर लाल हरियाणा के हर जाति वर्ग के लोगों का ध्यान रख रहे हैं: मंत्री कंवर पाल
लक्कड़ पर एक प्रतिशत मार्केट फीस कम करने के सरकार के निर्णय पर आज हरियाणा प्लाई बोर्ड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन यमुनानगर के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल का आभार जताया।
यमुनानगर में प्लाई बोर्ड इंडस्ट्री बहुत बड़े पैमाने पर कार्यरत है जिसका कार्य क्षेत्र पूरे भारत सहित एशिया तक फैला हुआ है,लेकिन कोरोना के बाद से ही प्लाइवुड उद्योग मंदी से जूझ रहा था और लम्बे समय से सरकार से ये मांग थी कि या तो मार्किट फीस को खत्म किया जाए या उसे कम कर कुछ राहत प्रदान की जाए।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखा और इन्ही के प्रयासों से हमारी मांग को पूरा करते हुए सीएम मनोहर लाल ने मार्किट फीस को एक प्रतिशत कम करने का काम किया है जिससे की प्लाई बोर्ड इंडस्ट्री से जुड़े किसानों और इंडस्ट्री दोनो को लाभ मिलेगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया की सीएम मनोहर लाल हरियाणा के हर जाति वर्ग के लोगों का ध्यान रख रहे हैं। हर वर्ग के लिए जन कल्याण कारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है ।आज प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से खुश है। कोरोना काल के बाद प्लाई बोर्ड व्यापारी व्यापार में मंदी की शिकायत कर रहे थे। इसी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह सौगात देते हुए लकड़ी पर से एक प्रतिशत मार्किट फीस घटाकर किसानों व इंडस्ट्री को राहत प्रदान करने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications