जगन्ना थोडू योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त ऋण बांटेंगे सीएम जगन मोहन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन बुधवार को जगन्ना थोडू योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेंगे।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन बुधवार को जगन्ना थोडू योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को ब्याज मुक्त ऋण वितरित करेंगे। जगन्ना थोडू योजना के तहत, 3.95 लाख छोटे व्यापारियों और पारंपरिक कारीगरों को, प्रत्येक को 10,000 रुपये की दर से बैंकों के माध्यम से 395 करोड़ रुपये का नया ऋण दिया जाएगा। साथ ही पिछले 6 माह का ब्याज रिंबस्मेंट 15.17 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वर्चुअली लाभार्थियों के खातों में जमा की जाएगी।
नियमों के मुताबिक, गांवों एवं नगरों में लगभग 5 फुट लम्बे एवं 5 फुट चौड़े स्थान में स्थायी अथवा अस्थाई दुकान लगाने वाले इस योजना के पात्र हैं। साथ ही वे लोग भी, जो फुटपाथों और गलियों में ठेलागाड़ी पर सामान, सब्जी और फल बेचकर अपना गुजारा करते हैं। टोकरी, साइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो में सामान बेचने वाले और पीतल के काम जैसे पारंपरिक कारीगर भी पात्र हैं।
अधिकारियों ने कहा कि जो लोग कोंडापल्ली बम्माला बनाने, फीता बनाने का काम, कलंकरी, कठपुतली, कुम्हार आदि व्यवसायों पर निर्भर हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications