CM Hemant Soren: नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का CM हेमंत ने रांची में किया स्वागत
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। इसके बाद वे राजकीय अतिथिशाला के लिए रवाना हुए।

रांची :झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को रांची पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वे राजकीय अतिथिशाला के लिए रवाना हुए. यहां आने के क्रम में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर, राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड से महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पहुंचकर इन्हें विदा किया।
झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, महापौर डॉ आशा लकड़ा, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। इसके बाद वे राजकीय अतिथिशाला के लिए रवाना हुए। यहां आने के क्रम में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र के लिए विदा हुए रमेश बैस
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। झारखंड से महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करने से पहले उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम हेमंत सोरेन उन्हें विदा करने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें विदा किया।












Click it and Unblock the Notifications