CM Hemant Suren बोले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही
एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनके प्रति आभार जताया।

आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य पुलिस अवर निरीक्षक सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा नियुक्ति नियमावली (भर्ती पद्धति), 2016 को निरस्त किये जाने के निर्णय को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके प्रति आभार जताया।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि कैबिनेट की बैठक में राज्य पुलिस अवर निरीक्षक सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा नियुक्ति नियमावली (भर्ती पद्धति), 2016 निरस्त किए जाने के फैसले से तमाम पुलिसकर्मी काफी खुश हैं। इस निर्णय से 1200 पुलिस कर्मियों का प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश एवं पुरानी पेंशन की सौगात दी है, इस हेतु तहे दिल से पूरी पुलिस एसोसिएशन आपको धन्यवाद देती है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 तारीख को आयोजित होने वाले पुलिस महाधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications