CM भूपेश बघेल बोले: भाजपा के झूठ से डटकर मुकाबला करना है, धर्मांतरण, नक्सलवाद BJP की देन

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कई लोगों को इस सरकार में अवसर नहीं मिला जो संगठन में काम कर रहे हैं उन्हें अगली सरकार में अवसर मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बूथ पर ज्यादा फोकस करने पर जोर दिया।

telangana

छत्तीसगढ़ में बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग के बाद आज रायपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन हुआ। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत रायपुर संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कई लोगों को इस सरकार में अवसर नहीं मिला, जो संगठन में काम कर रहे हैं, उन्हें अगली सरकार में अवसर मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बूथ पर ज्यादा फोकस करने पर जोर दिया। सीएम ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा के झूठ से डटकर मुकाबला करना है।

उन्होंने कहा कि रमन सिंह सरकार की नाकामी को बताना है और हमारी अपनी सरकार के कामकाज को बताना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले गोडसे की बात करते हैं, लेकिन मैं विधानसभा तक में बोल चुका हूं गोडसे मुर्दाबाद कहिए तो ये नहीं कहते, गोडसे भारत मां के सपूत हैं ये बात आपको-हमको खराब लग सकती है, लेकिन उनके लिए आदर्श है। सीएम ने कहा कि जब ये गोडसे को सपूत कह रहे तो गांधी जी को क्या कहेंगे। आतंकवाद, नक्सलवाद और धर्मांतर के भाजपा की देन है, ये लोग उनके समर्थक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+