'मैं पंजाब बोलदा हां': डिबेट को लेकर CM भगवंत मान का नया ट्वीट आया सामने, पंजाबियों को दिया खुला निमंत्रण

1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली बहस को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया ट्वीट सामने आया है। सीएम मान ने ट्वीट कर इस बहस के लिए पंजाबियों को खुला निमंत्रण दिया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लुधियाना में 1 नवंबर को होने वाली डिबेट का नाम होगा 'मैं पंजाब बोलदा हां' दोपहर 12 बजे पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही अपना पक्ष रखेंगी।

पंजाब: डिबेट को लेकर CM भगवंत मान का नया ट्वीट आया सामने

सीएम मान ने कहा कि हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रोफेसर निर्मल जौड़ा जी मंच का संचालन करेंगे। पंजाबियों को दिया खुला निमंत्रण। 'पंजाब मंगदा जवाब'।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा विरोधियों के साथ खुली बहस की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह बहस 1 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में करवाने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि बहस का समय करीब 12 बजे रखा गया है।

वहीं, इस बीच सीएम भगवंत मान के लिए खुशखबरी आई है। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में भारी गिरावट आई है। बता दें कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य में धान की पराली जलाने की गंभीर समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनके निरंतर प्रयासों से प्रभावशाली परिणाम मिले हैं।

आग लगने की संख्या 2022 में 5798 से घटकर 2023 में 2704 हो गई है, जो 25 अक्टूबर 2022 की तुलना में 25 अक्टूबर 2023 तक 53% की भारी कमी आई है। पराली में आग लगाने की घटना हर साल 15 सितंबर से शुरू होती है। 31 लाख हेक्टेयर में धान की खेती वाला राज्य पंजाब, 20 मिलियन टन धान का भूसा पैदा करता है।

यह भी पढ़ें- MP election 2023: 'आप' की भी फ्री वाली गारंटी, छतरपुर में बरसे पंजाब सीएम भगवंत मान, वो पकड़ा देते हैं 'लॉलीपॉप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+