TGC 23: मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक बोले- महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ओडिशा ने देश में विशेष पहचान बनाई है

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने नवीन पटनायक ने द गवर्नेंस चैलेंज 2023 के सेकेंड सीजन में सहभागिता की। इस मौके पर सीए पटनायक ने कहा ओडिशा ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। सेकेंड सीजन के प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए उन्‍होंने कहा सरकारी प्रोत्साहन के कारण राज्य की महिलाएं सफलता के शिखर पर पहुंची हैं।

CM Naveen Patnaik

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने मिशन शक्ति के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार सुनिश्चित किया है, जबकि प्रत्येक समूह को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया है।

सीएम ने कहा महिला सशक्ति के मामले में ओडिश अन्‍य राज्‍यों के लिए रोल मॉडल बना गया है। ओडिशा राज्‍य में 'द गवर्नेंस चैलेंज' का दूसरा सीजन किया जाना इसका एक उदाहरण है।

पटनायक ने कहा जिन भी परिस्थितयों में छात्राओं ने समस्‍या का समाधान किया वह बहुत सराहनीय है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि इन चुनौतियों कके समाधान का व्‍यापक असर होगा।

बता दें टीजीसी-2023 भुवनेश्वर में 'महिला सशक्तिकरण' थीम के साथ आयोजित किया है। 3100 प्रतिभागियों में से छह टीमें फाइनल राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। आईआईएम बेंगलुरू इस प्रतियोगिता में प्रथम रहा है। दूसरे नंबर पर जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एक्सआईएम यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर और एफएमएस दिल्ली रहे।

टीजीसी- 2023 का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने समग्र गवर्नेंस और अनस्टॉप के साथ प्लेटफॉर्म पार्टनर के रूप में किया था।

टीजीसी प्रमुख बिजनेस और पॉलिसी स्कूलों के लिए देश की पहली गवर्नेंस केस प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य युवा प्रतिभा को शासन पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति प्रेरित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+